अग्रसेन जयंती समारोह 2024 : दुल्हन की तरह सजा सक्ती शहर, शोभायात्रा का जगह-जगह होगा भव्य स्वागत, अग्रसेन चौक पर होगी महाआरती

सक्ती। श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज शहर में अग्र समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति, श्री अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस महामहोत्सव को लेकर जहां शहर में उत्सव सा माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं शहर के अग्र बंधुओं द्वारा आज अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर अपने निवास के सामने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
कमला हरी एवेन्यू से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पूरा शहर भ्रमण करने के बाद अग्रसेन चौक पहुंचने पर बनारस के पंडितों द्वारा श्री अग्रसेन भगवान की महाआरती की जाएगी। शोभयात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही परशुराम चौक में पूज्य ब्राह्मण समाज के अलावा जुगमंदर अग्रवाल (बालाजी ट्रेडर्स), गोपी होटल, सत्यविद्या ज्वेलर्स, महाकाल,अनूप अग्रवाल अमन डालमिया के नेतृत्व में नवधा चोक में, महामाया ज्वेलर्स, विजय डालमिया, हरिओम अग्रवाल एवं परिवार की तरफ से, सराफा एसोसियेशन की तरफ से हॉस्पिटल रोड पर, देवांगन समाज,पूज्य सिंधी समाज, मुस्लिम समाज के द्वारा जगह जगह पर स्वागत-स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
भारतीय जनता पार्टी, सक्ती मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में होगा श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा का भव्य स्वागत
अग्र समाज के पुरोधा श्री अग्रसेन जी महाराज जयंती के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा का आज भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल द्वारा अग्रसेन चौक के समीप किया जावेगा। स्वागत की तैयारी में जुटे मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने बताया कि अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल, गिरधर गुप्ता सहित नगर के समस्त अग्रबंधु हजारों की संख्या में शामिल होंगे, जिसमे अग्रसेन चौक में होने वाली महाआरती पश्चात रैली में शामिल समस्त अग्रबंधुओं एवं आगंतुकों का पुष्पवर्षा, फूल माला से स्वागत किया जाएगा। समस्त अग्रजनों के लिए विशेष स्वल्पाहार की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है। आज के इस अग्रसेन महाराज के शोभायात्रा के स्वागत हेतु भाजपा में शामिल अग्रबंधुओ के साथ लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,, महामंत्री अमन डालमिया, वरिष्ठ नेता रामाअवतार अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, ऋषि गोयल, कन्हैया गोयल, संजय रामचंद्र, राजेश सराफ,,विनोद बंसल,अंकित अग्रवाल, चिराग अग्रवाल,, आदित्य अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विकास अग्रवाल(पिंटू), सोनू अग्रवाल महाकाल,,सहित भाजपा समर्थित अग्रबन्धु तैयारियों में लगे हुए हैं।
शोभा यात्रा नवधा चौक होते हुए गौरव पथ रोड गुरुद्वारा रोड स्टार दुर्गा होते हुए शुभम ग्रीन पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के पुरस्कारों सहित अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। शोभा यात्रा का प्रतिष्ठित समाज बंधुओं जिसमें प्रमुख रूप से शहर के गोपी होटल के संचालक गोपीचंद बत्रा एवं कमल बत्रा द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अग्रसेन चौक की साज-सज्जा का काम पूरा हो चुका है। अग्रसेन चौक में भगवान श्री रामचंद्र जी, कुलदेवी महालक्ष्मी जी, भगवान अग्रसेन जी, माता सीता, लव कुश एवं अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का जीवंत दरबार स्थापित किया गया है। यहां सभी गाडिय़ों में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र का नाम लगेगा।


अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भरत गुप्ता रायपुर, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अविभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती भगवती अग्रवाल कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाज सेवी उद्योगपति पवन अग्रवाल बिलासपुर होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू के नेतृत्व में पूरी समिति एवं सभा के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं अग्रवाल महिला मंडल के भी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
अग्रभोज का भी होगा आयोजन
मुख्य समारोह के दौरान रात्रि अग्रभोज का भी आयोजन किया गया है साथ ही शक्ति शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर स्वागत द्वार एवं अग्रध्वज लगाए गए हैं तथा अग्रवाल समाज के बंधु भी अपने-अपने घरों में अग्रध्वज लगाकर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर्व का स्वागत कर रहे हैं शक्ति शहर में अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती का यह महापर्व पूरे 15 दिनों तक सफलतापूर्वक आज संपन्न हो जाएगा। मुख्य समारोह के दौरान यहां अग्रसेनजी की पूजा अर्चना की जाएगी तो वहीं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा तथा इस वर्ष अग्रसेन जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति शहर तथा मालखरौदा के अग्रवाल समाज के बंधु बढ़-चढकऱ तन मन धन से सहयोग देकर पूरे कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।




