
सक्ती। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में आज स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर कार्यक्रम का शुभारभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता, मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत शिवाजी बाल कल्याण समिति के सस्थापक सदस्य एवम् प्रतिष्ठित पत्रकार छेदीलाल ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की तो वहीं सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए प्रबंध समिति को स्वर्ण जयंती पर बधाई दिया। संस्थान प्रतिनिधि चंद्रकिशोर श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के प्रारंभिक दौर से उनका नाता रहा है।
विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि स्वर्ण जयंती के पलों में हम अपने पूर्व सदस्यों, आचार्यों व विद्यार्थियों को अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। विद्यालय के पूर्व व्यवस्थापक एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वर्ण जयंती की बेला पर वार्षिकोत्सव के आयोजन् को एतिहासिक बताते हुए कहा कि आज विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी, आचार्य परिवार एवम समिति के पूर्व संस्थापक को अपने बीच पाकर प्रफुल्लित हैं।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवम सह व्यवस्थापक ने संबोधित करते हुए 50वीं वर्ष पर विद्यालय परिवार को बधाइयां दी तो वहीं अध्यक्ष कपूरचंद अग्रवाल ने आशीर्वचन दिया। आज विद्यालय परिवार की ओर से अंचल के पत्रकारों को श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव व मातृ सम्मेलन का संचालन आचार्य बिरिछ राम बरेठ और आचार्या सावित्री महंत के द्वारा किया गया तथा प्राचार्य पुरनगिरी गोस्वामी ने आभार प्रदर्शन किया तो वहीं अतिथियों का चंदन तिलक से स्वागत से स्वागत प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य बजरंग अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, डमरूधर देवांगन के साथ विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका अदा किया। आज भैया बहनों के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य नाटिका एवम् एकल नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी और श्रोताओं को लगातार तीन घंटे शांत रहकर कार्यक्रम में बांधे रखा। अंत में सभी आगंतुकों के साथ भैया बहनों को स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।




