छत्तीसगढ़

अग्रवाल सेवा समिति नैला के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के पिता व वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास अग्रवाल का निधन

 नैला में आज हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती। अग्रवाल सेवा समिति नैला के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सिविल कांट्रेक्टर जितेंद्र अग्रवाल जीतू के पूज्य पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास अग्रवाल का आज 19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निवास भारत मिल परिसर रेलवे स्टेशन के पास नैला से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी और सुबह लगभग सुबह 11 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम नैला में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि रामनिवास अग्रवाल एक वरिष्ठ समाजसेवी तथा जांजगीर चांपा जिले के प्रतिष्ठित नागरिक के रुप में जाने जाते थे। उन्होंने जहां समाज सेवा, धर्म के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया वहीं उनके पुत्र जितेंद्र अग्रवाल (जीतू अग्रवाल) ने सेवा समिति नैला जांजगीर ने अपने पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। रामनिवास अग्रवाल के निधन पर जांजगीर चांपा जिले सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles