
-
एनएसएस और एनसीसी के छात्राओं का भी कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण
-
185 छात्र-छात्राओ का परीक्षण कर किया गया औषधि वितरण
सक्ती l मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती मे आज प्राध्यापको एवं छात्र/छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर (मोबाईल यूनिट) का आयोजन किया गया। इस शिविर में एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के छात्राओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया.
शिविर में महाविद्यालय के 43 छात्र 50 छात्राओं के अलावा एनसीसी के 30 कैडेटो और एन.एस.एस. के 28 छात्र/छात्राओ ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया. इस दौरान एच.बी. टेस्ट शुगर बी.पी.की जांच की गई। कुल 185 छात्र/छात्राओ का परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. अनिल गुप्ता, एन.एम. निता सोनवानी, लैब टेक्नेशियन कु.सबा परवीन, फार्माटिस्ट जगदीश प्रसाद चन्द्रा एवं बजरंग जायसवाल ने अपनी सेवाएं दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालू पाहवा, अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।




