छत्तीसगढ़

आवारों कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान, पालतू पशुओं को पहुंचा रहे नुकसान

गौवंश के संरक्षण पर ध्यान देना आवश्यक: गौ सेवा समिति

सक्ती। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। नगरवासी आवारा कुत्तों को लेकर काफी चितिंत हैं। कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। नगर के आवारा कुत्ते राह चलते कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जिसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। आते-जाते लोगों को इनके झुण्ड के बगल से पार जाना मुश्किल हो जाता है। घर से बाहर निकलते ही आवारा कुत्तों का झुंड गुर्राते हुए हमला करने के लिए आतुर हो जाता है। आवारा कुुत्तों से नगरवासियों के अलावा सबसे ज्यादा खतरा पालतू पशुओं और गौवंश पर मंडरा रहा है। कई बार ये आवारा कुत्ते मासूम नवजात गौवंशों को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

आवारा कुत्तों को लेकर इन दिनों नगर में दहशत का माहौल है। कुत्ते कब किसे अपना शिकार बना लेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। खूंखार कुत्तों ने नगरवासियों की नींद उड़ा रखी है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों व बच्चों को होती है। घर से बाहर निकलते ही कुत्ते गुर्राते हुए भोंकने लगते हैं और झपट्टा मारने की कोशिश करते हैं।

सोचिए, इस ओर अब तक कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसका खामियाजा बच्चों के साथ बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। आवारा कुत्ते बच्चों के साथ-साथ घर के पालतू पशुओं को भी जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर के हर गली, हर सड़क में इन दिनों आवारा कुत्तों से दशहत की चर्चा सरगर्म है।

गौ सेवा समिति के संचालक मयंक सिंह का कहना है कि सड़कों में इन दिनों बेघर कुत्त्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जिसमें रेबीज से संक्रमित कुत्ते भी शामिल है, जिनकी वजह से नगर के लोगो के साथ साथ अन्य जीवों को भी खतरा बना हुआ है। रेबीज से संक्रमित कुत्तों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से वे लोगों को और अन्य जीवो को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से नगर के अंदर गौ वंशो को कुत्तों के द्वारा नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है जिसमें कुछ नन्हे गौ वंश भी शामिल हैं। हालांकि गौ सेवा समिति सक्ती के द्वारा इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है, ताकि इन आवारा कुत्तों से गौवंश को संरक्षित किया जा सके।

मिति के संचालक मयंक सिंह ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे एक देशी गौ माता को गोद लें और मासूम नवजात गौ वंशों, गौ माताओं को सुरक्षित करने में गौ सेवा समिति की मदद करें। केवल इच्छुक और निस्वार्थ सेवा करने वाले पशु प्रेमी Mob. 7974472444 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles