
भगवान को पाना हो तो भक्त की भक्ति ही माध्यम है : पूज्य दीदी जया मिश्रा
सक्ती (उल्दा-झरिया)। राम को पाना हो तो हनुमान की भक्ति सर्वश्रेष्ठ माध्यम है अर्थात भगवान को पाना हो तो भक्त की भक्ति ही माध्यम है यह बात व्यास आचार्य दीदी जया मिश्रा ने शिव महापुराण यज्ञ में कथा सुनाते हुए बताया कि जिसकी शिव में भक्ति हो जाती है वह मोक्ष को प्राप्त कर लेता है ।
आज समस्त ग्रामवासी उल्दा झरिया के सद प्रयास से आयोजित शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवम् श्री सिद्ध हनुमान परिवार सक्ती के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, संचालक कोंडके मौर्य, अमित तंबोली, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष संतोष देवांगन आदि ने शामिल होकर ज्ञान अमृत रसपान किया ।
इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से कोंडके मौर्य ने व्यासपीठ को मंगलवार की महाआरती में आमंत्रित किया तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दरबार में ज्ञान अमृत बरस रहा है और अंचलवासी खूब अमृत रसपान कर रहे हैं ।




