
सक्ती। नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डा.चरण दास महंत ने विधानसभा क्षेत्र सक्ती, जिला सक्ती अंतर्गत वाणिज्य एवं उद्योग विभागकी समस्त बैठकों हेतु राकेश राठौर पिता गोपाल प्रसाद राठौर, निवासी वार्ड नं. 14 बाराद्वार रोड़, न.पं. नया बाराद्वार, वि.ख. एवं जिला सक्ती को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
कलेक्टर सक्ती को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि राकेश राठौर जिला सक्ती अंतर्गत वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में होने वाली समस्त बैठकों में मेरी अनुपस्थिति में शामिल होंगे इस हेतु मैं उन्हे अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करता हूँ। पत्र की प्रतिलिपि प्रभारी वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, जिला सक्ती (छ.ग.) को भी प्रेषित की गयी है। इस नियुक्ति पर राकेश राठौर ने डा. महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है।




