छत्तीसगढ़
हेल्पिंग हैंण्ड्स क्लब ने किया सायबर जनजागरूकता पखवाड़े का आयोजन, आम नागरिकों को सायबर फ्रॉड से बचाने पूरे प्रदेश में चलाई जा रही मुहिम

रायपुर/रायगढ़/सक्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 15 दिनों के लिए चलाई जाने वाली मुहिम सायबर जन जागरुकता पखवाड़ा में हेल्पिंग हैंण्ड्स क्लब ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पखवाड़ा कार्यक्रम को अलग अलग जिलों में आयोजित किया है एवं आम जन मानस को सायबर फ्रॉड एवं जागरूकता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।


इसी कड़ी में पखवाड़ा कार्यक्रम रायगढ़ में 10/10/24 को आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ एवं आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के ग्रीन बेंच के न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा, श्री जैन, जिला न्यायाधीश, ओपी चौधरी, मंत्री छ.ग., कार्तिकेय गोयल कलेक्टर, दिव्याग पटेल, पुलिस अधीक्षक की गरिमामय उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।




