छत्तीसगढ़

Big Breaking : टेंपाभाटा में मिला नहर में लापता बालक का शव, तेज रफ्तार पिकअप के नहर में डूबने से हुआ था हादसा

सक्ती। बैलाचुआ से सलिहाभाठा जगराता कार्यक्रम में शामिल होने 21 ग्रामीणों को लेकर जा रहे पिकप वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने के बाद 18 लोगों को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया था। आज टेंपाभाटा में 9 वर्षीय बालक का शव नहर में तैरता मिला, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है।

नगरदा थाना प्रभारी रोशन लाल तोंडे ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कल हुई पिकप दुर्घटना के बाद तीन लोग लापता हो गए थे। उनमें से इंद्र कुमार पिता अशोक जायसवाल, 9 वर्ष का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ग्राम टेंपाभाटा के पास नहर में तैरता हुआ मिला है, जबकि ऋषभ महंत पिता राजेश महंत 4 वर्ष और सोनू पिता तिलक 8 वर्ष का 18 घण्टे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। कल से ही प्रशासनिक उच्चाधिकारी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर डटे हुए हैं।

विदित रहे कि ग्राम पंचायत मोहगांव में 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे ग्राम बैलाचुआ से सलिहाभाठा जगराता कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोग पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने के कारण बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए थे। लगभग 18 लोगोंं का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन तीन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। तीनों की सुबह से SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी। आज 9 वर्षीय बालक इंद्र कुमार पिता अशोक जायसवाल का टेंपाभाटा के पास नहर में शव मिलने के बाद माहौल गमगीन हो गया है। नगरदा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक का दाह संस्कार ग्राम बेलाचुआ में किया गया।

Related Articles