छत्तीसगढ़

मनीष कथूरिया बनाए गए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज बंधुओं में हर्ष

सक्ती। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल की अनुमति पर मनीष कथूरिया, सक्ती को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन की अनुशंसा पर सक्ती के युवा समाज सेवी मनीष कथूरिया को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व अग्रवाल अध्यक्ष आनंद अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल, मुकेश बंसल, मुकेश सांई कंप्यूटर राहुल अग्रवाल,विजय डालमिया, सुनील बंसल, रवि जिंदल, अभिषेक अग्रवाल, गोलू, सुनील बंसल सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी। मनीष कथुरिया के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सक्ती के समाज बंधुओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles