शुभम ग्रीन्स में आयोजित रास गरबा डांडिया में पहुंचे डॉ. महंत सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का हुआ भव्य स्वागत, महामाया देवी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रास गरबा डांडिया का हुआ आयोजन

सक्ती। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 7 अक्टूबर को शहर के शुभम ग्रीन्स में रास गरबे का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का महिला जागृति शाखा ने भव्य स्वागत किया।
डॉ. महंत को मुख्य द्वार से ही नृत्य करते हुए कार्यक्रम परिसर तक ले जाया गया। इस दौरान डॉ. महंत के साथ अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा, नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, ठाकुर गुलजार सिंह, नगर पालिका चंपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, मयंक अग्रवाल बालाजी, निखिल अग्रवाल गोलू सहित अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं महिला जागृति शाखा शक्ति तथा मित्र क्लब सक्ती के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में महिला जागृति शाखा के सदस्यों ने मुख्य अतिथि डॉ महंत सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। तत्पश्चात माता रानी की भजनों की धुन पर जहां लोग थिरक उठे तो वही शहर में आयोजित इस रास गरबे के कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो गुजरात में प्रसिद्ध डांडिया नाच का आयोजन हो रहा हो। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी माता रानी का दर्शन कर डांडिया खेला।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि आज नवरात्रि का यह पर्व हम सबके लिए एक गौरवशाली है, एवं माता रानी की आराधना के माध्यम से हम जहां पूरे क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं तो वहीं माता रानी एवं मां महामाई दाई का आशीर्वाद शक्ति की जनता पर सदैव बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस अवसर पर पूरी आयोजन समिति तथा महिला जागृति शाखा के इस उत्साह के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं, इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, तथा नेता प्रतिपक्ष महंत की भी कई घंटे तक इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साह वर्धन करते रहे। इससे पूर्व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने शक्ति के महामाई दाई मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा मत्था टेकते हुए महामाई दाई से पूरे क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की।




