छत्तीसगढ़

हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अयोध्या के लिए सायकल से रवाना हुए टेमर के ओमप्रकाश पटेल

सक्ती. आज जब मंदिर हम सबके सामने है और 22 जनवरी को शुभारंभ की तैयारियां भी तेज हैं तो खुशी का भी ठिकाना नहीं है। इस अविस्मरणीय क्षण का चश्मदीद बनने ग्राम टेमर निवासी ओमप्रकाश पटेल बेताबी से अयोध्या पहुंचने वाले क्षण की प्रतीक्षा में हैं. इसी कड़ी में आज वे हनुमान जी से आशीर्वाद लेकर सायकल से अयोध्या रवाना हो गए.

आज जब अपना राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है तो कभी वह पल याद आ रहे हैं तो कभी पूरा न हो सकने जैसा सपना साकार होता देख आंख भी भर आ रही है। बस यही है श्री राम में विश्वास और उनकी कृपा…यह कहना है ओमप्रकाश पटेल का. ओमप्रकाश पटेल ने अयोध्या राम दर्शन करने हेतु आज दिनाँक 12-01-2024 को शाम 5 बजे सक्ती के हनुमान गेट थाना परिसर के श्री सिद्ध हनुमान जी के समक्ष माथा टेका और हनुमान जी के चरणों मे झंडा चढ़ा कर अपने वाहन में बांधा। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने मोती की माला और चुनरी पहना कर ओमप्रकाश पटेल को हरि झंडी दिखलाकर यात्रा के लिये रवाना किया.

इस यात्रा में उत्साहवर्धन के लिये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य कोंडके मौर्य सहित सभी सदस्य और टेमर बस्ती से बहुत लोग आये थे. सक्ती  के अग्रसेन चौक के सामने लगे रामजी की कट आऊट के सामने जय श्रीराम जय श्री हनुमान का जय कारा लगाया गया.

ओमप्रकाश पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की लगभग 500 वर्ष से पुरखों का विश्वास, कार सेवकों की लगन, भगवान राम में आस्था और न्यायापालिका की सर्वोच्चता का संगम ही 22 जनवरी को प्रतिलक्षित होगा और हमें ही नहीं दुनिया को श्री राम का मंदिर मिलेगा। बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे प्रथम चरण में ही श्री राम मंदिर में सेवा का अवसर मिलेगा।

Related Articles