
21 जनवरी को किया जायेगा आकाशीय दीयों का वितरण
सक्ती. 22 जनवरी को श्रीराम के भव्यमन्दिर प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन में नगर के युवाओं द्वारा सेवा एवम उत्साह स्वरूप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 22 जनवरी की शाम 6:30 से 6:45 तक 1001 आकाश दियों को छोड़कर प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्जी लगाई जाएगी.
नगर के युवाओं द्वारा 21 जनवरी को गुरुद्वारा से राममंदिर,हटरी, नवधा चौक होते अग्रसेन चौक, रामसप्ताह कसेर पारा से हेमा रोड होते अग्रसेन चौक,विकास ट्रेडर्स झुलकदम से अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन से अग्रसेन चौक, बेरिवाली मंदिर से अग्रसेन चौक, दुल्हन साड़ी से हॉस्पिटल होते अग्रसेन चौक में 1001 आकाशीय दीये वितरित किये जायेंगे. नगर के भक्तगणों ने 22 जनवरी की शाम आकाश को जगमगा कर अपना उत्साह और प्रभु चरणों में अपनी अर्ज़ी लगाने का आग्रह किया है.
इसके अलावा सवेरे गौसेवा स्वरूप नगर के मार्गों में हरी सब्जियों का चारा, नगर के मुख्य तालाबों में सरयू जी का जल छिड़काव, महामाया मंदिर तालाब में 500 दीयों का दीपदान, .नगर के विभिन्न मार्गों से 1001आकाश दियों(पैराशूट) का आयोजन,अग्रसेन चौक में श्री राम जी की आरती एवम प्रसाद का कार्यक्रम भी रखा गया है.
अधिक जानकारी के लिए गौसेवा समिति,चन्द्रपुर पदयात्रा सेवा समिति,महाकाल सेवा समिति, तुर्री, मयंक ठाकुर 7974472444, अनुराग चौबे 8319155849, सोनू महाकाल 8434888382, अनमोल गर्ग 8234079719 से संपर्क किया जा सकता है.




