छत्तीसगढ़

गीतांजली पब्लिक हाई स्कूल मनाया गया वार्षिकोत्सव

सक्ती. झुलकदम से गेवाडिन कालोनी मार्ग में स्थित गीतांजली पब्लिक हाई स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिद्ध हनुमान थाना परिसर सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के साथ सदस्य अमित तम्बोली, महेन्द्र गबेल, रिंकू निर्मलकर, अरविन्द देवांगन, संतोष देवांगन, संजय तम्बोली एवं पूर्व पार्षद संतोष सोनी उपस्थित थे. मंच संचालन कोडके मौर्य ने किया. सर्वप्रथम अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया. स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा सरस्वती माता की आरती पूजन की गई फिर राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई .
स्कूल के सभी छोटे बड़े बच्चे बच्चियों के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य ग्रुप डान्स नाटक की प्रस्तुति दी गई स्कूल मैदान पालकों से भरी हुई थी. पुरे कार्यक्रम के दौरान तालियां बजती रही. इस आयोजन स्कूल की प्राचार्य श्रीमति मंजू पाण्डेय के साथ साथ पूरे स्कूल स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा.

Related Articles