श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 : अग्रसेन जयंती पखवाड़े में ‘वेस्ट इज बेस्ट’ प्रतिस्पर्धा का हुआ आयोजन, एक से बढक़र एक कला का प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन


सक्ती। सक्ती की हटरी धर्मशाला में आज श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 के अवसर पर आयोजित अग्रसेन जयंती पखवाड़े में ‘वेस्ट इज बेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया और एक से बढक़र एक कला का प्रदर्शन किया।

24 सितंबर को आयोजित उक्त प्रतिस्पर्धा सायं 4 बजे आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने के लिए 30 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। वेस्ट इज बेस्ट प्रतिस्पर्धा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि घर से बनाकर लाई गई कलाकृ़तियां आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई थीं।


सायं 4 बजे प्रारंभ वेस्ट इज बेस्ट प्रतियोगिता में अग्रसेन महराज की छायाचित्र, अग्रोहा धाम की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसमे अग्र कुआं, अग्र विश्राम गृह, अग्र गौशाला, वृंदावन नगरी, सक्ती से अग्रोहा धाम के लिए यात्रा का मनमोहक दृश्य, म्हारो राजस्थान, शिव जी, श्री राम मंदिर,नंद भवन, नारियल बूच से गांव का घर जिसमे गमले गांधी जी के 3 बंदरों को दिखाकर संदेश दिया गया है – बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, कृष्णजी की रास लीला,डायनिंग टेबल और कुर्सियां आदि कलाकृतियां देखने को मिली, जिससे स्पष्ट झलक रहा था कि वेस्ट चीजों को बहुत सुंदर तरीके से बेस्ट बनाया जा सकता है और इसे साकार कर दिखाया इस प्रतियोगिता में शामिल अग्र महिलाओं ने अपनी कलाकृतियों से।

वेस्ट इज बेस्ट प्रतिस्पर्धा में ऋतु बंसल, अनामिका अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल (खरसिया) ने जजमेंट का प्रभार संभाला, जिन्हें प्रतियोगिता उपरांत सम्मानित भी किया गया। विदित रहे कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में इस बार जजमेंट के लिए अन्य जिलों के अग्र बंधुओं को निमंत्रण भेजा गया है।
अग्रवाल सभा सक्ती, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती एवं अग्रवाल महिला मंडल समिति सक्ती के संयुक्त मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रभारियों संगीता केडिया, राखी, रिंकी, रजनी और शिल्पा के कुशल नेतृत्व में प्रतिस्पर्धा संपन्न हुई।




