श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महामहोत्सव 2024 : हटरी धर्मशाला सक्ती में बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, केजी से कक्षा 8 तक के बच्चों ने लिया हिस्सा, दर्शकों की भीड़ से प्रतियोगिता में बढ़ा रोमांच

सक्ती। अग्रवाल सभा सक्ती, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती एवं अग्रवाल महिला मंडल समिति सक्ती के संयुक्त मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रभारियों संजय रामचंद्र, अजय (अज्जू), संतोष (वकील), सुरेन्द्र (गुड्डू), दिलीप सराफ, गज्जू डालमिया, नवल, विनोद (देवकरण) के कुशल नेतृत्व में 22 सितंबर को हटरी धर्मशाला सक्ती में केजी से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान दर्शकों की खचाखच भीड़ प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक हो गई।
हटरी धर्मशाला सक्ती में 22 सितम्बर को कक्षा केजी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे चाकलेट दौड़, सुबह 9.30 बजे कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए चाकलेट दौड प्रतियोगता, सुबह 10 बजे कक्षा 3 से 8वीं तक के बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, सुबह 10.30 बजे केजी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों के लिए ट्राई सायकल दौड़ प्रतियोगिता, शाम 3.30 बजे केजी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए फुग्गा फोड़ो प्रतियोगिता, शाम 4.30 बजे कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए फुग्गा फोड़ो प्रतियोगिता, शाम 5 बजे कक्षा केजी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए टब में गेंद डालो प्रतियोगिता के अलावा शाम 5.30 बजे कक्षा दूसरी से कक्षा चौथी तक के बच्चों के लिए टब में गेंद डालो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कक्षा 2 से कक्षा 4 तक के बच्चों के लिए आयोजित फुग्गा फोड़ प्रतियोगिता में स्तुति पिता सुमित ने प्रथम, आराध्या पिता मोन्टी ने द्वितीय, टप में गेंद डालो प्रतियोगिता (केजी1 से 2 तक) में किवीशा पिता गोविंद ने प्रथम, शिवांश पिता रवि ने द्वितीय, गेंद डालो प्रतियोगिता (केजी 3 से कक्षा 4 तक) में काव्य पिता गोविंद ने प्रथम, अकूल पिता कैलाश (कालू) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केजी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए आयोजित चाकलेट दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीहू गोयल पिता पवन गोयल, द्वितीय स्थान आदृय पिता विकास कुथुरिया ने प्राप्त किया। कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए आयोजित चाकलेट दौड़ प्रतियोगिता में आरोपी पिता अविनाश ने प्रथम व अंकित पिता विशाल ने द्वितीय, कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हनी पिता रतन खेतान प्रथम, सिंदुजा पिता सुमीत (शारदा प्लाई) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।




