छत्तीसगढ़

नगर के भाजपाइयों ने पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सक्ती। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवंकार्यकर्ताओं ने मोदीजी के जीवन एवं उनके द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यो की सराहना की।
संगोष्ठी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने मोदीजी के बारे अपने-अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि मोदीजी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है साथ ही सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम चला रही है।

वृक्षारोपण और मरीजों को फल वितरण के साथ मनाया गया सेवा पखवाड़ा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया उपाध्यक्ष अमृत लाल साहू महामंत्री घनश्याम साहू जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर नेताप्रतिपक्ष धनंजय नामदेव कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर श्रीमती रीता पटेल पुष्पेन्द्री कसेरा सरला कांत ललिता साहू राजा सोनी आदित्य अग्रवाल रोशन राठौर एवम भाजपा के जयेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles