छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कांग्रेस नेता उगेन्द्र अग्रवाल के निवास सपरिवार पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, दी विनम्र श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सपरिवार कांग्रेस नेता एवं अग्रवाल समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उगेन्द्र अग्रवाल की माताजी स्व. लक्ष्मी अग्रवाल को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि इंसान का शरीर नश्वर है जिसने जन्म लिया है उसे एक ना एक दिन जाना ही है। ऐसे में पुण्यात्मा को लेकर दु:खी होने या रोने से उनकी आत्मा को ठेस पहुंचती है। ऐसे में शोक मनाने की जगह उनके बताए मार्ग पर चलने से पुण्यात्मा संतृप्त होते हैं।

विदित रहे कि कांग्रेस नेता एवं अग्रवाल समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), रतिराम अग्रवाल (रत्तू), हरिश्चंद्र अग्रवाल (कालू), अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल (भूरु), रविशंकर अग्रवाल (लाला) की पूज्य माता श्रीमती लक्ष्मी देवी अग्रवाल का निधन दिनांक 03 सितंबर 2024 की अलसुबह हो गया था, जिनका बारहवा 13 सितंबर को था जिसमें डॉ महंत अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ शामिल हुए।

Related Articles