पुरी में आयोजित इंडियन थियेटर ओलंपियाड-2024 में जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने अद्भुत कला का किया प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान

सक्ती। विगत दिनों पुरी में इंडियन थियेटर ओलंपियाड 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें अलग अलग जगहों से 30 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। जिंदल वर्ल्ड ने ग्रुप डांस में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। ग्रुप में स्कूल की छात्रा परनीता गवेल, अर्पिता उराव, आद्यया यादव, सिंधुजा अग्रवाल, चैतन्या सिदार थे।
इसके अतिरिक्त सोलो डांस मे परनीता गवेल, स्वास्तिक गवेल को चक्र ढोला सम्मान मिला। डांस टीचर ज्योति श्रीवास और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए डायरेक्टर रवि जिंदल और ऋषभ अग्रवाल, प्राचार्य वेंकट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सिंधुजा अग्रवाल ने किया बेहतर प्रदर्शन
शहर के मां शारदा प्लाई हटरी हॉस्पिटल रोड के संचालक सुमित अग्रवाल की लाडली मेधावी बिटिया सिंधुजा अग्रवाल ने जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर शक्ति की ओर से जगन्नाथ पुरी में आयोजित इंडियन थिएटर ओलंपियाड 2024 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सम्मान हासिल किया है। जगन्नाथ पुरी में आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग स्थान से करीब 30 स्कूलों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी, जिसमें शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान जहां सिंधुजा अग्रवाल का बेहतर प्रदर्शन रहा तो वही उनके साथी विद्यार्थी परिणीता गबेल, अर्पिता उराव,आद्या यादव,चैतन्य सिदार सभी शामिल थे। सिंधुजा अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर समाज बंधुओ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




