अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हडक़ंप, आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, अवैध शराब निर्माण व भंडारण करने वाले नशे के कारोबारियों में मचा हडक़ंप

सक्ती। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो व जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष मार्गदर्शन में सक्ती जिले के चिन्हांकित स्थलों पर नशे के कारोबारियों द्वारा अवैध शराब भण्डारण की सूचना मिलने पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई से हडक़ंच मच गया। चिन्हांकित स्थानों से अवैध शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
ज्ञात रहे कि जिले में आबकारी विभाग आए दिन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब तथा अवैध महुआ लहान के भंडारण पर ताडबतोड़ छापामार कार्रवाई करता रहा है, जिससे नशे के अवैध कारोबारियों में हडकंप मच गया है। आबकारी विभाग ने इसी कड़ी में अभियान चलाते हुए वृत्त सक्ती/मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार के नेतृत्व में चिन्हांकित स्थलों पर दबिश दी। वृत्त मालखरौदा के ग्राम चारपारा में लकेश्वर रात्रे पिता फिरतू उम्र 48 वर्ष के रहवासी मकान के बाड़ी से 10.5 लीटर महुआ शराब बरामद होने से 34(2) आबकारी अधि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया। वृत्त सक्ती के मुक्तराजा में शासकीय मैदान से 73 लीटर महुआ शराब व 1000 kg महुआ लहान लावारिस अवस्था में बरामद होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 34(1) च , 34(2) का प्रकरण कायम किया गया। आरोपी के संबंध में पतासाजी की जा रही है। वृत्त डभरा के ग्राम छुछुभाठा में नंदलाल जोलहे पिता जगदास उम्र 52 वर्ष के रहवासी मकान से 8 ली महुआ शराब बरामद होने से 34(2) आब अधि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में वृत्त डभरा प्रभारी धीरज नायक , आ प्र.आर पैत्रुस मिंज , आब आर . प्रकाश थकांचन स्टाफ भारती यादव, वृत्त सक्ती/मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आ उप नि घनश्याम प्रधान, आबकारी आर. संजीव भगत, रघुनाथ पैकरा, बसंती चौधरी व वाहन चालक कमलेश यादव का योगदान रहा।




