बिहान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की सेवाएं, 14 सितंबर को डॉ. अरविन्द और 19 सितंबर को डॉ. गर्ग रहेंगे उपलब्ध

सक्ती। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब नगर के मरीजों को राजधानी या न्यायधानी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बिहान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बेरी मंदिर के समीप सक्ती में जल्द ही मरीजों को सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की सेवाएं मिलने लगेंगी, जहां अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर समेत कई प्रख्यात व सुप्रसिद्ध चिकित्सक जल्द ही मरीजों को परामर्श देने उपलब्ध रहेंगे।
बिहान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बिहान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों को परामर्श देने आ रहे हैं। 14 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रख्यात न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. व्ही अरविंद से परामर्श हेतु संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार, 19 सितंबर को लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश गर्ग शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। मरीज उपरोक्त चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 9752542415, 7415420644 एवं 9399691521 पर कॉल कर अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं।




