छत्तीसगढ़

अयोध्या में 22 जनवरी को होगी राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, सक्ती में होगी भजन संध्या

सक्ती. अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में गौ सेवा समिती सक्ती के द्वारा जगह जगह रामजी के कट आउट लगाए गए है. सभी से अनुरोध किया गया है कि 22 जनवरी का दिन हर भारतीय दीपावली पर्व की तरह मनाये.

वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवम उनकी टीम के द्वारा अग्रेशन चौक पर शाम 6 से रात 10 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. श्री अग्रवाल ने लोगों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करें.

Related Articles