
सक्ती। पिछले कई वर्षों से शॉप मौली फिश (कोमल वीडियो गेम्स) में एक छोटे से पंडाल का निर्माण अलग अलग वस्तु से कर गणेश जी की स्थापना की जाती है। इस वर्ष भी एक अलग वस्तु से पंडाल बनाया गया है जिसमे गणेश चतुर्थी के 07-09-2024 दिन शनिवार को दोपहर 12 पंडित हरनारायण पाण्डेय जी महाराज के द्वारा स्थापना पूजन की जायेगी। शॉप मौली फिश के संचालक अमित तम्बोली ने श्रद्धालुओं से श्री गणेश उत्सव में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।




