गौवंश को लोहे के हथियार से काटकर हत्या करने वाला वृद्ध गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

बाराद्वार। ग्राम डूमरपारा में एक वृद्ध द्वारा गौवंश को धारदार लोहे के हथियार से मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाराद्वार थानान्तर्गत ग्राम डूमरपारा में संतराम सतनामी, पिता रामजति सतनामी, उम्र 62 वर्ष ने शिवम राइस मिल के पास चारा चर रहे एक गौवंश को लगभग 10 बजे धारदार लोहे के हथियार से काट डाला। इसी दौरान वार्ड नं. 2 बाराद्वार निवासी राजशेखर शर्मा पिता चन्द्रशेखर शर्मा की नजर उस पर पड़ी। उसने तत्काल थाने में पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने अविलंब मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं आरोपी संतराम सतनामी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी से धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। पशु चिकित्साधिकारी बाराद्वार से मृत पशु का पोस्टमार्टम भी कराया गया, जिसके बाद हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। प्रकरण की त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्ष्क राजेश खलखो, स.उ.नि. नजीर हुसैन, प्रधान आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. घनश्याम पाण्डेय, गौतम तेन्दुलकर, बुद्धेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।




