
सक्ती। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा का आयोजन किया गया है। इस हेतु काया्र्रलय का अनावरण श्रीगणेश चतुथी्र्र के दिन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि मांगेराम जी अग्रवाल, प्रथम पदयात्री, शिव बुक सेंटर सक्ती शामिल होंगे।
7 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सायं 4 बजे से नगर पालिका कार्यालय के सामने कचहरी रोड सक्ती में स्वल्पाहार कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संरक्षकगण श्याम सुंदर अग्रवाल, पं. भोलाशंकर तिवारी, शंकर अवतार अग्रवाल, संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष हेमंत कुमार देवांगन, यात्रा प्रभारी योगेश देवांगन ओर विशेष सलाहकार संतोष सोनी ने संयुक्त जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से रजत जयंती के अवसर पर इस पदयात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।




