
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहर होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
सक्ती। शहर के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सुबह 9:40 बजे से भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे होंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश गबेल ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षकाओं का सम्मान भी किया जाएगा तथा आगंतुक मुख्य अतिथि भी शिक्षक दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे। प्राचार्य श्री गबेल ने समस्त नागरिक बंधुओं को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।




