छत्तीसगढ़

भाजपा के सदस्यता अभियान का शंखनाद 4 सितम्बर को, सक्ती के सामुदायिक भवन में होगा आयोजन

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा सक्ती द्वारा सक्ती के सामुदायिक भवन में सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखा गया है जिसका शुभारंभ 04 सितम्बर को दोपहर 2 बजे होगा।

जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े

कार्यक्रम में सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े उपस्थित रहेंगी। इस सदस्यता अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री मेधाराम साहू, सहप्रभारी रायपुर सम्भाग जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने आम लोगों से उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित होकर भाजपा का सदस्य बनकर विकसित भारत के निर्माण मे सहभागी बनने आग्रह किया है।

Related Articles