छत्तीसगढ़

ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क पर निकले नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत

28 अगस्त को जुनवानी डडई होते हुए पहुंचेंगे ग्राम असोन्दा

सक्ती/कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता डॉ चरण दास महंत सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वे सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त एवँ सूरज महन्त के साथ 28 अगस्त 2024 बुधवार को 11 बजे जुनवानी डडई होते हुए ग्राम असोन्दा पहुचेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के प्रवक्ता गिरधर जायसवाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पिछले दिनों सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखीं।

ग्रामीण एकता की मिसाल ग्राम तरदा

सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। वे ग्राम तरदा के जंगल पारा में आयोजित जनसपंर्क कार्यक्रम में पहुँची। यहां माँ कंकालिन सेवा समिति व नि:स्वार्थ युवा समिति एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सांसद ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए वे ग्रामीणों के बीच पहुँच रही हंै। ग्राम तरदा के निवासियों ने चुनाव में जो प्यार दिया है इस कारण बढ़त मिली इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच के साथ साथ पूर्व के तीन कार्यकाल के सरपंचों की उपस्थिति इस बात को बताती है कि गांव में एकता है इस कारण विकास कार्य निर्बाध गति से चल रहा है।

इस अवसर पर सरपंच सुनीता मांझी, देवी बाई राजवाड़े, रेवा राम चंद्रवंशी, प्रकाश महंत, संतोष पटेल , निर्मल कौशिक, फागराम पटेल, कोमल पटेल, पूर्व सरपंच गायत्री सिदार, चंद्रिका बाई, कृपाल कंवर, फिरतु राम, राजकुमार जायसवाल, सम्मेलाल कंवर, चतुर सिंह कंवर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles