छत्तीसगढ़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वृन्दावन गौशाला में की गई गौमाता की सेवा, गौवंश को चना-गुड़, फल और हरी सब्जियां खिलाकर जन्माष्टमी मनाई पशु प्रेमियों ने

सक्ती। कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज वृंदावन गौ शाला में नगर के गौ सेवकों और पशु प्रेमियों ने धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के सभी गौशालाओं में श्रीकृष्ण और गौमाता की आरती उतारकर वंदना की गई। वृन्दावन गौशाला में गौ सेवकों ने प्रभु श्रीकृष्ण और गौमाता की आरती उतारी। इसके बाद उन्हें तिलक लगाकर उनका वंदन किया।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गौसेवक मयंक ठाकुर ने अपने अन्य गौ सेवकों के नगर के विभिन्न गौ शालाओं में जाकर गौ वंश को चना-गुड़, फल, हरी सब्जियों आदि खिलाकर सनातन धर्म का परिचय दिया। इस अवसर पर गौ सेवक मयंक ठाकुर ने नगरवासियों से अपील की कि मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समूह में बैठे हुए गौवंश को मार्ग से हटाने का प्रयास करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles