छत्तीसगढ़

बुधवारी बाजार ममता मेडिकल गली में टूटा नाली का ढक्कन, कचरे का लग रहा ढेर, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान, मोहल्लेवासी परेशान

संक्रामक बीमारियों को रोकने ब्लीचिंग पाउडर एवं दवाइयों का नहीं हो रहा नियमित छिडक़ाव

सक्ती। शहर के बुधवारी बाजार में ममता मेडिकल वाली गली में जहां नगर पालिका प्रशासन द्वारा बनाई गई नाली के ऊपर की गई ढलाई टूटने से जहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है, तो वहीं ममता मेडिकल के पीछे गली में कचरे का ढेर लगा हुआ है, एवं इन कचरो को जहां मवेशी एवं गौ माताएं खाकर अपना स्वास्थ्य नुकसान कर रही हैं,तो वहीं मोहल्ले वासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नियमित रूप से यहां साफ- सफाई व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे मोहल्ले में स्वच्छता का वातावरण बना रहे।

ममता मेडिकल वाली गली काफी रिहायशी इलाका है। वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, तथा कचरो के ढेर एकत्रित होने से जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने से भी इनकार नहीं किया जा सकता, तो वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालियों में समय-समय पर दवाइयो एवं ब्लीचिंग पाउडर का भी छिडक़ाव करना चाहिए, किंतु शहर में ऐसा कुछ नजर भी नहीं आता, वहीं नाली के ऊपर की गई ढलाई के टूटने से जहां आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है तो वही काफी दिनों से यह स्थिति बनी हुई है जिसके लिए कई बार स्थानीय प्रशासन को मोहल्ले वासियों द्वारा अवगत कराया जा चुका है किंतु इसके बावजूद आज पर्यंत तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।

Related Articles