रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती सक्ती जिले के कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल का हाल चाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की

सक्ती। सक्ती जिले के किसान नेता एवं जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल इन दिनों रायपुर के सुयश अस्पताल में दाखिल कराये गये हैं। खबर मिलने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत विधानसभा का सत्र पूरा होते ही सुयश अस्पताल पहुंचे और साधेश्वर गवेल का कुशलक्षेप पूछा। अस्वस्थता के चलते प्राथमिक उपचार के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में उन्हें दाखिल कराया गया है।
अस्पताल पहुंचे डॉ. महंत ने साधेश्वर गवेल को गुलदस्ता भेंट किया एवं उनका उपचार कर रहे सुयश हॉस्पिटल के चिकित्सकों को भी चिकित्सा उपचार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जाजग के गबेल परिवार के उपस्थित सदस्यों ने भी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद व्यापित किया। ज्ञात हो कि सक्ती के विधायक डॉ चरणदास महंत अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से समय-समय पर उनके सुख-दुख जानने के लिए जरूर पहुंचते हैं तथा डॉक्टर महंत की इस सक्रियता के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक प्रशंसा करते नहीं थकते।
बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष महंत जी को जैसे ही किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के अस्वस्थ होने की जानकारी लगी, तत्काल वे विधानसभा सत्र निपटाकर अस्पताल पहुंच गए तथा वहां एक आम आदमी की तरह उन्होंने श्री गबेल के वार्ड में जाकर उनसे मुलाकात की एवं काफी देर तक उनसे चर्चा करते रहे।




