नवजात शिशु को आशीर्वाद दिया सांसद ज्योत्सना महंत ने, सक्ती विधानसभा क्षेत्र बूथ प्रभारी से मिलकर प्रथम पुत्ररत्न की दी बधाई

सक्ती। कॉग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा शामिल रहने वाली कोरबा लोकसभा की सक्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त अपने पुत्र सूरज महन्त के साथ सक्ती के मातृत्व एवँ शिशु अस्पताल पहुंची और विधानसभा क्षेत्र सक्ती के बूथ प्रभारी सचिव पटेल को प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति के अवसर पर बधाई देते हुए नवजात शिशु आशीार्वाद दिया।
सक्ती तुर्री प्रवास के दौरान डिवीजन प्रभारी महबूब खान ने सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त को अवगत कराया। तब श्रीमती महन्त ने जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जिला कॉग्रेस के महामंत्री अमित राठौर को साथ लेकर अस्पताल पहुंची वहाँ कॉग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। अस्पताल में उनके साथ महिला चिकित्सक डॉ कल्पना राठौर ने गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सुविधाओं के विस्तार हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवँ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद रीना गेवाडीन, सूरज महन्त, तुषार जायसवाल, डॉ कात्यायनी सिंह, नर्सिंग ऑफिसर कमलेश चन्द्रा, गोपाल सागर सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।




