छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश में बढ़ रही हत्या, लूट, आगजनी की घटनाएं : डॉ महंत…. एक पेड़ लगाकर हजारों पेड़ काट रही राज्य सरकार : जयसिंह अग्रवाल

सरकार को चेतावनी देना जरूरी : 24 जुलाई को करेंगे विधानसभा का घेराव : होरा
सकती। राज्य में लचर कानून व्यवस्था हत्या लूट आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं हैं। उक्त विचार प्रतिपक्ष के नेता डॉ चरण दास महन्त ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसके पहले हालात इतने खराब नहीं थे। प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि जन मानस अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे सरकार को चेतावनी जरूरी हैं। 24 जुलाई को राजधानी रायपुर में विधानसभा के घेराव कार्यक्रम आयोजित है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आंदोलन में भाग लेना है।
पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती चल रही हैं। सरकार एक पेड़ लगाकर हजारों पेड़ काट रही हैं कुछ दिनों छत्तीसगढ़ भी रेगिस्तान बन जायेगा बैठक में उपस्थित विधायक ब्लाक अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवँ अन्य सभी कॉग्रेसजनो ने आंदोलन को सफल बनाने रायपुर जाने की बात कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं के अलावा विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गुलजार सिंह जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष गण कुशल कश्यप नन्द कुमार चन्द्रा कन्हैया कवर दिगम्बर चौबे कुसुमलता अजगले आनंद अग्रवाल नरेश गेवाडीन रीना गेवा डीन गीता देवांगन कौशिल्या कमलेश महबूब खान अमित राठौर गिरधर जायसवाल पिंटु ठाकुर बलराम चन्द्रा रश्मि गवेल उगेंद अग्रवाल अमीर अग्रवाल बलराम पांडेय सुदेश शर्मा प्यारे लाल पटेल धनेश्वर जायसवाल हेमू सोनी रन साय बरेठ सुरेष डेसेल हेमंत डड़सेना धनी राम महन्त घनश्याम देवांगन राकेश राठौड़ अंजू राठौर राजेश लहरे राजेष शर्मा अशोक यादव लव सोनी सुरेश देवांगन लाला सोनी विजय बहादुर मन्नू डड़सेना सहित जिले भर से कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।




