Breaking News : बंधक गोवंश को छुड़ाने गये गौ सेवकों पर प्राणघातक हमला…राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव मयंक ठाकुर को आई गंभीर चोटें, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल, आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने पुलिस प्रशासन से की गई मांग

सक्ती। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव गौ सेवक मयंक ठाकुर एवं साथियों पर खडग़ांव के पास प्राणघातक हमले की खबर मिली है। बताया जाता है कि बंधक गोवंश को छुड़ाकर लौटते समय गौसेवकों पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है, जिसमें राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश महासचिव मयंक ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है। हालात का जायजा लेने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और गौ सेवकों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सक्ती थाना प्रभारी ब्रिजेश तिवारी ने ‘सक्ती टॉप न्यूज’ को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों को ग्राम खडग़ांव में गोवंश को बंधक बनाकर रखे जाने की खबर मिली थी, जिसके उपरांत उनके द्वारा उन्हें मौका स्थल पर जाकर छुड़ा लिया गया, लेकिन वापस लौटते समय चार पहिया वाहन में आए असामाजिक तत्वों ने गौ सेवकों पर ईंट, पत्थरों से प्राणघातक हमला कर दिया। इस घटना में जहां रक्षा वाहिनी के महासचिव मयंक ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर गौ सेवकों से मुलाकात की और तत्काल आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने पुलिस प्रशासन से मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।




