नंदेलीभाठा स्थित वृंदावन गौशाला पहुंची लिनेश की चेयर पर्सन प्रिया दुबे ने गौमाता को खिलाया चना-गुड, गौशाला को दान किया पशु आहार

गौ सेवा को प्राथमिकता लिनेश की ड्रीम प्रोजेक्ट : चेयरपर्सन प्रिया दुबे
सक्ती। आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी एम -1 संपदा की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट गौ सेवा के तहत सक्ती के नंदेलीभाठा स्थित वृंदावन गौशाला में जाकर गौं माताओं की सेवा की, इस दौरान गौ सेवा के रूप में सदस्यों ने पशु आहार, गुड़- चना खिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौवंश आज खत्म होते जा रहे है, ये हमारे, प्रकृति संतुलन, भोजन एवं आय के स्तोत्र है, आजकल लोगों के घरों में गाय रखने की जगह ही नहीं होती, साथ ही व्यस्त दिनचर्या के कारण कुछ लोग पालना भी नहीं चाहते।
चेयर पर्सन प्रिया दुबे ने आगे कहा कि पूरे देश में आज गौ सेवा को लेकर एक अभियान चल रहा है। हमें भी अपने-अपने क्षेत्र में गौ माताओ को संरक्षण देने एवं निरंतर उनकी सेवा की दिशा में काम करना चाहिए। इस दौरान लिनेश की एरिया ऑफिसर डॉक्टर शालू पाहवा ने भी कहा कि आज गौ सेवा के क्षेत्र में उनकी संस्था निरंतर काम कर रही है। देशभर में समय-समय पर सदस्य स्थानीय स्तर पर गौशालाओं में पहुंचकर गौ माताओ को संरक्षण देने की दिशा में काम कर रहे हैं तो वहीं गौ सेवा को प्राथमिकता के आधार पर लिनेश द्वारा सेवा प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है।
इस अवसर पर लीनेस एरिया आफिसर डॉ.शालू पाहवा,श्रीमती लता नायक,श्रीमती रामकुवर साहू,श्रीमती अनीता सिंह,श्रीमती विजया जायसवाल,निकहत करीम ,श्रीमती अनीता राठौर,श्रीमती मनीषा भारद्वाज,श्रीमती ललिता साहु,श्रीमती रीता राज,श्रीमती मीरा देवांगन, श्रीमती प्रभा जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे




