छत्तीसगढ़

बारिश ने खोल दी पोल : कसेर पारा में सडक़ों पर बह रहा नाली का गंदा पानी…नगर पालिका चिर निद्रा में लीन…मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

सक्ती। वॉर्ड नंबर एक कसेरपारा में बारिश ने सफाई अमले की पोल खोलकर रख दी है। यहां सडक़ों पर नालियों का पानी बहते देखा जा सकता है, जिससे चारों ओर गंदगी और बदबू के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। कसेरपारा के निवासियों ने कलेक्टर से इस ज्वलंत समस्या को लेकर तत्काल निराकरण करने की गुहार लगाई है।

कसेरपारा वॉर्ड 01 सक्ती के निवासियों ने कलेक्टर को अवगत कराया था कि वे सडक़ और नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। नाली सडक़ पर बह रही है जिससे मोहल्ले में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यह समस्या कसेर पारा में मुख्य मार्ग के उत्तर भाग में निजी जमीन पर अपना अपना मकान निर्माण कर विगत कई वर्षों से निवास करते आ रहे है उस क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा आवागमन के लिए पक्की सडक़ के साथ-साथ बिजली एवं पेयजल व्यवस्था भी कर दी गई है, जिसके लिए मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका का आभार व्यक्त किया है।

वार्डवासियों ने कहा कि बरसाती पानी एवं घरों के निस्तारी पानी की निकासी हेतु कोई व्यवस्था न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरो के निस्तारी पानी पास ही स्थित खाली जमीन में भर रहा है तथा सडऩ के कारण बदबू और मच्छरों से भी बेहाल होना पड़ रहा है। पूर्व में जनदर्शन दिनांक 13.2.2024 को आवेदन दिया गया था। लेकिन आज तक कोई निराकरण नही हुआ है । मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि उपरोक्त स्थान का आवश्यक निरीक्षण कराकर बरसाती पानी एवं घरों के निस्तारी पानी की निकासी हेतु पक्की नाली तथा रोड निर्माण कराने की व्यवस्था करें ताकि मोहल्ले वालों को परेशानी से निजात मिल सके।

Related Articles