विकसित भारत संकल्प यात्रा : 6 जनवरी को सेन्दरी, हरेठीकला, जमड़ी, कर्रापाली, बोकरेल, नंदेली, बोईरडीह, हरदा, कंवलाझर और सिरियागढ़ में किया जाएगा शिविर का आयोजन

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 06 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन सेन्दरी, ग्राम पंचायत भवन हरेठीकला, ग्राम पंचायत भवन जमड़ी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कर्रापाली, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बोकरेल, प्राथमिक शाला नंदेली, प्राथमिक शाला बोईरडीह, प्राथमिक शाला हरदा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कंवलाझर और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सिरियागढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन सेन्दरी में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन हरेठीकला में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन जमड़ी में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कर्रापाली में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बोकरेल में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के प्राथमिक शाला नंदेली में सुबह 9 बजे से, प्राथमिक शाला बोईरडीह में दोपहर 01 बजे से और प्राथमिक शाला हरदा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कंवलाझर में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सिरियागढ़ में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।




