छत्तीसगढ़

सक्ती की साक्षी ने सीए की परीक्षा में सफलता अर्जित कर नगर को किया गौरवान्वित, परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

सक्ती। सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फर्म सूरजभान इंजीनियरिंग के संचालक आलोक अग्रवाल की मेधावी बिटिया साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे नगर को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता पर बाबा केशव अग्रवाल, चाचा अमित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल समेत कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्वजल भविष्य की कामना की है। उन्होंंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के लोगों और गुरूजनों को दिया है।

गौरतलब रहे कि बिलासपुर शहर के समाजसेवी संजय अग्रवाल के सुपुत्र आदित्य अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर नवम स्थान हासिल किया है, वहीं अकलतरा शहर के युवा समाजसेवी, भाजपा नेता एवं नगर पालिका के पार्षद राजन केडिय़ा के सुपुत्र टीजील केडिया ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर पूरे केडिया परिवार को गौरवान्वित किया है, वहीं रायपुर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती ज्योति अग्रवाल के भतीजे एवं स्वगर्गीय बंटू मोदी कोरबा के मेधावी सुपुत्र आदित्य मोदी द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 41 वां स्थान हासिल करने मोदी परिवार में हर्ष व्याप्त है। आदित्य की सफलता पर उनकी बुआ श्रीमती ज्योति अग्रवाल रायपुर सहित मोदी परिवार ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles