मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण महा अभियान का हुआ आगाज, पी.डब्लू.डी आफिस सक्ती में ट्री गार्ड के साथ लगाए गए पौधे, सांसद कमलेश जांगड़े, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल भी रहे मौजूद

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े के करकमलों से हुआ। यहां पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि वृक्ष लगाना पुण्य का काम है, तथा हमें वर्तमान समय में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में निरंतर वृक्षारोपण करना चाहिए। अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष लगाने से जहां हमें शुद्ध हवा मिलती है तो वहीं हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। अत: अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियो ने अपने उद्बोधन में मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा हमेशा से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने और सेवा कार्यों से जुड़े रहने पर प्रशंसा की।
वृक्षारोपण महा अभियान के दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा सदस्यों में उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजपा के कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर, प्रकाशचंद्र अग्रवाल ट्राली, अनुराग जिंदल भूरु, गजेंद्र डालमिया गज्जू, अनिल सराफ, अमन गर्ग, प्रकाश अग्रवाल दुल्हन साड़ी, पूर्व अध्यक्ष मानस अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आर के, अनुराग अग्रवाल, राकेश अग्रवाल शांति पेलेश, रवि अग्रवाल अशोका, गजेंद्र गज्जू डालमिया, भाजपा शक्ति नगर मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन, सुमित शर्मा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित थे।






