
सक्ती। सक्ती प्रीमियर लीग द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का नंदेली भाटा में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे अध्यक्षता नरेश गेवाडीन, विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश राठौर, पप्पू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, पिंटू ठाकुर, अमीत अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
प्रतियोगिता के आरंभ में सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर दराज से कई टीमों ने भाग लिया वहीं फाइनल मैच गोल्डन हाक वॉचेस रतन पाली के मध्य हुआ जिसमें गोल्डन गोल्डन हाक के टीम ने क्रिकेट मैच में जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर, अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल, त्रिलोक चंद जायसवाल, आनंद अग्रवाल पिंटू ठाकुर, पप्पू अग्रवाल कमल किशोर पटेल लाला सोनी कमलेश ठाकुर पिंटू यादव अशोक जायसवाल चांदनी सहिस उपस्थित थे।
समारोह के दौरान विजेता, उपविजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच गोल्डन हाग विजेता टीम ने रतनपाली टीम को 5 विकेट से हराकर फाइनल मैच में कब्जा किया। अतिथियों ने प्रथम विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह भेंट किए। वही द्वितीय स्थान पर आने वाले टीम को 15000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथिद्वय राजेश राठौर एवं नरेश गेवाडीन ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए और लगातार अभ्यास करते रहें ताकि आने वाले दिनों में विजेता टीम को हराकर स्वयं विजेता बन सकें हर खिलाडिय़ों को खेल खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए किसी भी प्रकार का हार और जीत से निराश नहीं होना चाहिए। हारने वाले व्यक्ति को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए।
उन्होंने खिलाड़ी युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेल युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस मौके पर आयोजक टीम प्रीमियर लीग अध्यक्ष अभय अग्रवाल, सदस्य अखिलेश शैलेंद्र दीपक, आयुष, सत्येंद्र, चंदू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, नागरिक, दर्शकगण उपस्थित थे।




