मनोज कामड़े और विक्की सिंघल करेंगे मनमोहक भजनों की अमृत वर्षा
सक्ती। श्री श्याम परिवार एवं राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती के द्वारा श्री रााधाकृष्ण मंदिर में मंगलवार 20 फरवरी को श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन में 20 फरवरी की शाम 7.30 बजे पावन ज्योत के साथ भजनारंभ का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बैतूल (मप्र) के आस्था एवं संस्कार टीवी गायक मनोज कामड़े व सक्ती से विक्की सिंघल मनमोहक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।
इसके उपरांत रात्रि 11.30 बजे प्रभु की आरती की जाएगी। श्री श्याम परिवार एवं राधाकृष्ण सेवा समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार बड़ी संख्या में श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होनेे की अपील की है।




