छत्तीसगढ़

एसपी अंकिता शर्मा के एक्शन से नशे के सौदागरों में मची खलबली…पुलिस ने 50 ग्राम गांजा और 6 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बड़ी मछलियों पर कब होगी कार्रवाई?

सक्ती। एसपी अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश और एडिशनल एसपी गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण में जिले की पुलिस टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर में बढ़ते अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सक्ती पुलिस ने गांजा और शराब का अवैध कारोबार संचालित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नशे की इस चेन को तोडऩे के लिए इनके सरपरस्तों पर भी लगाम कसना आवश्यक है।

नवपदस्थ एसपी के दिशा निर्देश के बाद हरकत में आई जिले की पुलिस जहां युवाओं को नशे की लत से बचाने, अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाने, नशा तस्करों पर लगाम कसने युद्धस्तर पर रणनीति तैयार कर मुहिम चला रही है, वहीं अब इसके व्यापक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

एडिशनल एसपी के पर्यवेक्षण एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चंद्रहास देवांगन एवं सक्ती पुलिस की टीम ने मिलकर फिर एक बार ग्राम डोंगिया में गांजा व शराब विक्रेता धीरज कुमार को धर दबोचा और उसके पास परछी में छिपाकर रखे 50 ग्राम गांजा की पुडिया और 6 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया है, लेकिन जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने और इस चेन को तोडऩे के लिए बड़ी मछलियों पर भी कार्रवाई आवश्यक है।

उक्त कारवाई में थाना सक्ती के एएसआई उपेंद्र यादव, आरक्षक विजय, ज्वाला, जय नारायण, श्याम गाबेल, भगत,टंडन का विशेष योगदान रहा।

Related Articles