
सक्ती। अण्डर 14 एवं अण्डर 16 एथलेटिक्स स्पर्धा 16 से 18 फरवरी तक सरदार पटेल स्पोर्टस सिटी गुजरात यूनिवर्ससिटी नवरंगपुरा अहमदाबाद गुजरात में आयोजित होगा। इसके लिए जिले की टीम को जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक श्यामसुन्दर अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया एवं छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ट्रेकसूट प्रदान करते हुए बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी है।
इस राष्ट्रीय स्पर्धा में सक्ती जिला के 13 खिलाड़ी अक्षत यादव, यदुनंदन गोपाल, भृगुनंदन गोपाल, यश देवांगन, वैभव पैकरा, निहाल गुप्ता, हर्ष देवांगन, अविनाश यादव, लक्षिता यादव, दीक्षा यादव, समीक्षा साहू समीक्षा यादव, उर्वशी सांडे एवं 6 अधिकारी निशा साहू, सीमा यादव, विभा गोपाल, भुवनेश्वर साहू, लीलाधर यादव शामिल होंगे। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन जिला एथलेटिक्स संघ सक्ती के द्वारा तीन चरण 26 दिसम्बर 23, 7 जनवरी 24 एवं 20 जनवरी 24 को किया गया । सक्ती जिला दल 13 फरवरी को रवाना हो चुकी है। उक्त जानकारी एसोसिएसन के सचिव एवं प्रशिक्षक एन०पी० गोपाल के द्वारा दी गई।




