छत्तीसगढ़

नव पदस्थ एसपी अंकिता शर्मा की चेतावनी का दिखने लगा असर, अवैध शराब विक्रेताओं पर गिरी पहली गाज, 2 गिरफ्तार

7 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 29 पाव देशी प्लेन शराब जब्त

सक्ती। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई सख्त चेतावनी की झलकियां दिखने लगी हैं। उनके दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पीने और पिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार नवपदस्थ एसपी अंकिता शर्मा ने आज ही पत्रकारवार्ता में कहा था कि जल्द ही अवैध शराब विक्रेताओं, कबाडिय़ों, जुआरियों व सटोरियों के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा। कुछ घंटों के अंतराल में ही पुलिस की टीम ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आज वार्ड क्रमंाक 02 दुकाल सागर पारा का रहने वाला शिवा महादईया के द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां छापा मार कर सफेद रंग की प्लोलिथिन मेंं हाथ भटटी से बना हुआ कच्ची महुआ 07 लीटर कीमती 700/- रू. नगद बरामद किया। इसी तरह बुधवारी बाजार सक्ती की ओर से एक सफेद रंग के थैले के अंदर अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर आ रहे गोकुल साहू को भी राजापारा तिराहा सक्ती के पास घेराबंदी कर पकड़कर उसके पास से एक थैले के अंदर रखे 29 नग देशी प्लेन शराब जब्त कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कमल मैरिषा, प्रधान आरक्षक 13 अजय प्रताप कुर्रे, भगत, विजय जोलहे, श्याम सुंदर, जयनारायण, नामदेव, पुष्पेंद्र, सेतराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles