छत्तीसगढ़

ठेला संचालक गौरव पथ मुख्य मार्ग जल्द करें खाली, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई : सीएमओ संजय सिंह

  • राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने कल से शुरू होगा अभियान

  • चौपाटी छोड़कर मुख्य मार्ग पर ठेला संचालन करने वालों को दी गई हिदायत

सीएमओ संजय सिंह

सक्ती। डॉ. महंत के गढ़ सक्तीनगर में 11 फरवरी को आयोजित राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आज सीएमओ के दिशा निर्देशन में चौपाटी छोड़कर गौरव पथ मुख्य मार्ग पर ठेला, गुमटी का संचालन करने वालों को जल्द से जल्द ठेला हटाने सख्त हिदायत दी गई है।

इस संबंध में सक्ती टॉप न्यूज से चर्चा करते हुए सीएमओ संजय सिंह ने बताया कि चौपाटी छोड़कर जो लोग मुख्य मार्ग पर ठेले का संचालन कर रहे हैं, उन्हें तत्काल ठेला हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कल 11 बजे आयोजित बैठक में एसपी अंकिता शर्मा, एडिशनल कलेक्टर, टीआई की मौजूदगी में शहर की व्यवस्था दुरूस्त करने कार्ययोजना बनाई जाएगी। पदयात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस की टीम भी तैनात की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि चौपाटी को छोड़कर अधिकांश ठेले वाले नीचे मुख्य मार्ग पर ठेले का संचालन करते हैं, जिससे यहां दिन भर काफी भीड़ बनी रहती है। सीएमओ ने इस संबंध में बताया कि ठेले वालों को वापस गुमटी में ठेला लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यत्र स्थानांतरित करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इसी तरह यहां वाहन खड़ी करने के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles