छत्तीसगढ़

जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

सक्ती। जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने आज सक्ती पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। आज शाम यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ से मुलाकात के उपरांत प्रारंभिक चर्चा भी की।

बता दें कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किया है. जिसके तहत कई संभाग के आईजी और जिलों के एसपी, एसएसपी का तबादला किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी इस आदेश में 20 से अधिक जिलों के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया गया है.

Related Articles