छत्तीसगढ़

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर 38वें मंगलवार की महाआरती में पंडित हरीश दुबे व डा कल्पना राठौर हुई शामिल

  • श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के महाआरती प्रयास सर्वथा अनुकरणीय … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

  • महा आरती में शामिल होकर अभिभूत हूं … पंडित हरीश दुबे

  • हनुमान जी कृपा से आज महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला… डा कल्पना राठौर

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 38 वें मंगलवार के महाआरती में पंडित हरीश दुबे के साथ लक्ष्मी कृपा स्व सहायता महिला समूह (कंचनपुर)शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया।
महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित हरीश दुबे ने कहा कि महाआरती में शामिल होकर अभिभूत हूं तो वहीं महिला चिकित्सक डा कल्पना चावला राठौर ने कहा कि लंबे समय से कामना के बाद हनुमान जी कृपा से आज महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला जिसके लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करती हूं।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती हिंदूत्व जागरण की दिशा में अनुकरणीय कदम है। आज महाआरती व पूजन मंदिर के पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।

आज का प्रातः श्रृंगार विनय जायसवाल, सायं श्रृंगार लक्ष्मी कृपा स्व सहायता समूह कंचनपुर, तथा सिंदुर विनय रामगोपाल देवांगन, विद्वान अग्रवाल,अविनाश ठाकुर, तेजलाल पटेल, सावित्री यादव एवम् सुंदर काण्ड पाठ राजेश अग्रवाल, श्याम रावलानी, विनय जायसवाल, अनूप गर्ग , आनंद कुमार , गंगा साहू, किशोर सिंह, अंकित , स्वाति अग्रवाल, लूपेश कुमार पटेल की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद लक्ष्मी कृपा स्व सहायता समूह एवम् अमित तंबोली परिवार के द्वारा चढ़ाया गया। इन पलों में श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles