
-
बधाई देने उमड़ी लोगों की भीड़, दिन भर रहा जश्न का माहौल
-
20 किलो का केट काटकर मनाई गई खुशियां, जमकर हुई आतिशबाजी
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश साहू का जन्म दिन भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। उनके शुभचिंतकों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। उन्हें बधाई, आशीर्वाद व उपहार भेंट करने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 किलो का केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई, जिससे पूरे दिन भर का माहौल दीवालीमय हो गया।
विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के जन्मदिन के मौके पर आज पूरे दिन भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर और मोबाइल, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जन्मदिन की बधाई दी।
बीजेपी कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर अंदर का पूरा परिसर रंगबिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ था। सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जन्मोत्सव समारोह में उनके शुभचिंतकों ने उपहारों की झड़ी लगा दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें भेंट प्रदान कर बधाई दी।
जन्मदिन समारोह में आसपास के अंचलों, ग्रामीण क्षेत्रों से भी दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं में अर्जुन राठौर, राधे राठौर, रितेश राय, रमेश राठौर, अमित साहू, कमलेश अग्रवाल समेत सैकड़ों शुभचिंतकों ने उन्हें फूल गुलदस्ता आदि भेंट कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विधायक प्रत्याशी महेश साहू ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री साहू ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरीके से जन्मदिन के अवसर पर आप लोगों का असीम प्यार मिला है उसके लिए वे हमेशा उनके आभारी रहेंगे।




