छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा अभियान : यूनिसेफ़ जिला यातायात पुलिस एवं स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

सक्ती। 15 जनवरी से प्रारंभ सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यूनिसेफ जिला यातायात पुलिस स्काउट गाइड्स के स्वयंसेवकों द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने नुक्कड़ नाटक के आयोजन और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभिन्न प्रयास किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में जिले कें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यूनिसेफ और वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक एम आर अहीरे के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह के पर्यवेक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. खरे के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करने और लोगों में जागरूकता लाने रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें यूनिसेफ और वी द पीपल फाउंडेशन का भी सराहनीय योगदान रहा।

सक्ती जिले में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों ने यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें यूनिसेफ़ और वी द पीपल फाउंडेशन का भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट्स/गाइड्स के स्काउटर/गाइडर ने पहले जागरूकता रैली निकाली और हेलमेट का उपयोग करके नारे भी लगाए, यातायात नियमों का प्रचार वाहन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के बारे में एवं यातायात संबंधित जानकारी, शराब पीकर वाहन न चलाने, फोन में बात करते समय वाहन न चलाने, हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने के अलावा यातायात संबंधित जागरूकता लाने नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

गौरतलब रहे कि इस तरह की पहल हमारे समाज में यातायात नियमों के बारे में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जि़ला मुख्य आयुक्त तनवीर कुरेशी, जिला सचिव श्रीमती कमलादीप गबेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आर एन सायतोड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड गीता सायतोड़ा, जिला संगठन आयुक्त स्कॉउट छबि लाल राठौर ने यूनिसेफ के सभी स्वयंसेवकों और यातायात पुलिस सक्ती विभाग के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र सिंह कमल किशोर, दिलेश्वर प्रसाद साहू, शैलेंद्र राठौर, रामानंद सुभाष (ट्रैफिक पुलिस सक्ती), भारत स्काउट एंड गाइड्स की जिला संगठन आयुक्त गाइड रजिता राज, स्वामी आत्मानंद कसेरपारा सक्ती के विद्यार्थियों व स्टाफ़ सहित सभी ने मिलकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनिसेफ एवं वी द पीपल और निवेदिला फाउंडेशन के निदेशक सनलन दास एवं जिला सलाहकार तोषित चौहान ने आवश्यक रूपरेखा तैयार कर सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles