लखेश विद्या सागर पब्लिक स्कूल जर्वे में वार्षिकोत्सव आयोजित

-
माता पिता एवम विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनाएं … चितरंजय पटेल अधिवक्ता, उच्च न्यायालय
-
परस्पर सहयोग से ही समाज में शांतिपूर्ण विकास संभव… श्रीमति सुनीता नाग बंजारे, थाना प्रभारी , नगरदा
लखेश विद्या सागर पब्लिक स्कूल में आज वार्षिकोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन एवम् राष्ट्रीय गान से किया गया।
कार्यक्रम में मंचासिन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल एवम् श्रीमती सुनीता नाग बंजारे,थाना प्रभारी नगरदा के साथ विशिष्ट अतिथि स्कूल संचालक दुलीचंद साहू एवम सरोज दास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरदयाल पटेल, युवा नेता गेंद राम मनहर आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आज का आयोजन ही विद्यालय परिवार की मेहनत को प्रदर्शित कर रहा है तो वहीं अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विद्यालय परिवार के साथ ही उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि आप सब मिलकर कर बच्चो को शिक्षित करने के साथ संस्कारवान बनावें ताकि परिवार, समाज और राष्ट्र वैभवशाली बने।
इन पलों में थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता नाग बंजारे ने कहा कि समाज में परस्पर सहयोग से शांति पूर्ण विकास संभव है। साथ ही उन्होंने बच्चों को कहानी के माध्यम से समझाया कि परस्पर सम्मान एवम सहयोग से ही समाज विकसित होता है ।
मंच संचालन इतवार दास महंत एवम् पूनम श्रीवास ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन स्कूल संचालक लाखेश श्रीवास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षिका कु गुलशन श्रीवास , कु शैल श्रीवास, कु पायल, कु रानू यादव, कु मनीषा, कु प्रिया की सक्रिय सहभागिता रही। आज बच्चों की शानदार एवम् मनभावन प्रस्तुति को देखकर दर्शकों के साथ पालक और अतिथिगण झूम रहे थे।



